Bhopal News: साउथ की फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रही थी गांजा तस्करी

Rashtrabaan
Highlights
  • 1 क्विंटल गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, राष्ट्रबाण। भोपाल में साउथ की फेमस फिल्म पुष्पा की तर्ज पर गांजे की तस्करी की वारदात सामने आई है। क्राइम ब्रांच ने गांजा की बड़ी खेप के साथ कुख्यात दो बदमाश रईस रेडियो (रईस खान) और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। करीब 15 लाख रुपए कीमत की एक क्विंटल गांजा लेकर भोपाल आए थे। पुष्पा फिल्म में जिस तरह से चंदन की लकड़ी की तस्करी की गई थी। उसी तरह दोनों आरोपी कार को मॉडिफाई कर गांजे की तस्करी कर रहे थे। कार की सीट के नीचे लोहे के बॉक्स बनवाए थे। इन्हीं बाक्स में गांजा रखकर दोनों आरोपी ओडिशा से भोपाल गांजे की तस्करी करते थे। क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात मुखबिर ने भोपाल में गांजे की बड़ी खेप आने की सूचना दी थी। जिसके बाद शहर के अलग-अलग एंट्री प्वाइंट पर क्राइम ब्रांच की टीम तैनात की गई थी। बदमाश रईस रेडियो और उसका साथी अबरार खान गांजे की खेप के साथ जब सेंट्रल जेल रोड बायपास पहुंचा, तभी पुलिस की टीम ने आरोपियों की कार को रोका और आरोपियों की कार की तलाशी ली। जिसमें गांजे के 10-10 किलोग्राम के 10 पैकेट मिले। इसके बाद अबरार और रईस खान उर्फ रेडियो को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

रईस खान अपने साथ रखता था वायरलेस
बदमाश रईस खान का नाम रईस रेडियो भोपाल पुलिस ने रखा है। दरअसल, आदतन अपराधी रईस खान, पुलिस महकमे में सांठ-गांठ कर पुलिस का वायरलेस सेट साथ में रखता था। वह ऐसा पुलिस के मूवमेंट की निगरानी करने के लिए किया करता था। इसके चलते तत्कालीन पुलिस अफसरों ने बदमाश रईस खान का नाम रईस रेडियो रख दिया। तभी से रईस खान का नाम रईस रेडियो हो गया।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!