रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार, 12 नवंबर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से विशेष विमान के जरिए भोपाल के लिए रवाना होंगे। यहां वे होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर में ही रायपुर वापस लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री साय सुबह 10:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 10:55 बजे विशेष विमान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12:25 बजे भोपाल के राजा भोज विमानतल पहुंचेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:35 बजे कार से वृंदावन गार्डन के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:10 बजे वहां पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का दोपहर 1:10 बजे से 2:10 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वे 2:10 बजे वृंदावन गार्डन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे राजा भोज विमानतल पहुंचेंगे और 2:55 बजे विशेष विमान से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 4:25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने के बाद कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। उनका शाम 4:45 बजे निवास पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पूरा दौरा कार्यक्रम
- सुबह 10:30 बजे – मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान।
- सुबह 10:50 बजे – रायपुर विमानतल आगमन।
- सुबह 10:55 बजे – विशेष विमान से भोपाल रवाना।
- दोपहर 12:25 बजे – भोपाल के राजा भोज विमानतल आगमन।
- दोपहर 12:35 बजे – वृंदावन गार्डन के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 1:10 बजे – वृंदावन गार्डन आगमन।
- दोपहर 1:10 से 2:10 बजे तक – समय आरक्षित।
- दोपहर 2:10 बजे – एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 2:45 बजे – राजा भोज विमानतल आगमन।
- दोपहर 2:55 बजे – रायपुर के लिए रवाना।
- शाम 4:25 बजे – रायपुर विमानतल आगमन।
- शाम 4:45 बजे – मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।



