कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा: अपनी पत्नी की जिंदगी बर्बाद कि, वीडियो वायरल

Rashtrabaan

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। राजनीति में आरोप प्रत्यारोप की सियासत ज्यादा देखी जाती है। इसी प्रकार हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उदय भान के कथित वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल वायरल वीडियो में उन्होंने पीएम पर अपनी पत्नी की जिंदगी बर्बाद करने का भी आरोप लगाया। उनके इस बयान के बाद सियासत और तेज होने वाली है। हालांकि, अभी भाजपा या कांग्रेस की तरफ से इस वीडियो पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह वीडियो कब का है और कहां का है इसे लेकर पुष्टि नहीं हो पाई है। इस वीडियो में उदय भान ने संभवत: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ भी जहर उगला है।

- Advertisement -

वीडियो में क्या कह रहे हैं उदय भान…

- Advertisement -

वीडियो में उदय भान कहते नजर आ रहे हैं कि पीएम ने अपनी पत्नी की बर्बाद कर दी वहीं हरियाणा के सीएम को घर और गृहस्ती क्या होती है, इसके बारे कुछ पता ही नहीं है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!