Delhi News: लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर

Rashtrabaan
Highlights
  • भारी बारिश से फिर बढ़ सकता है संकट

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। मानसून के आगमन साथ ही बारिश ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए है। भारी बारिश के इस दौर में आमजन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वहीं बाढ़ से बेहाल दिल्ली को राहत मिलती नहीं दिख रही है। कई दिनों बाद खतरे के निशान से नीचे जाती दिख रही यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढऩे लगा है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह एक बार फिर यमुना नदी में पानी बढऩे लगा और लगातार कई घंटों तक वृद्धि दर्ज की गई है। बता दें कि सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.70 हो गया। तो वहीं सुबह 9 बजे जलस्तर 205.58 मीटर दर्ज किया गया, जबकि 8 बजे 205.50 मीटर था। बता दें कि यमुना के जलस्तर ने पिछले सप्ताह 207.49 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और यह 12 जुलाई को 208 मीटर के स्तर को पार कर गया था। जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। दूसरी तरफ हिमाचल से दिल्ली तक एक बार फिर भारी बारिश की भविष्यवाणी ने भी खतरे को बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर अधिक बारिश के बाद एक बार फिर हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जा सकता है।

- Advertisement -

सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा…
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जलस्तर में कमी शुरू हो गई है और लोग जल्द ही राहत शिविरों से अपने घर लौट सकेंगे। वहीं पानी नीचे जाने लगा है। अब लोग राहत शिविरों से अपने घर वापस जा सकेंगे। हमें उनकी जिंदगी सामान्य करने में उनकी मदद करनी है। मेरी सबसे अपील है कि तन, मन, धन से लोगों की मदद करें। यह पुण्य का काम है।

- Advertisement -

मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर कहा…
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने लाल किले के पीछे की सड़क साफ कर दी है, जिसमें पानी भर गया था और यह जल्द ही यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी। केजरीवाल ने राहत और बचाव प्रयासों में सहयोग के लिए पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, थल सेना, नौसेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा अन्य सभी अधिकारियों का आभार भी जताया।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!