Greater Noida News: सुबह विदा होकर आई दुल्हन ने शाम को दिया बच्ची को जन्म

Rashtrabaan

ग्रेटर नोएडा,राष्ट्रबाण। शादी को 24 घँटे भी नही बीते थे कि एक नवविवाहिता ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है जहां, युवक की सोमवार को बुलंदशहर की एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। मंगलवार की शाम दुल्हन को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हुआ। अस्पताल में नव विवाहिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। दरअसल प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में, शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया, जिसके चलते दूल्हा और उसका परिवार हैरान हैं। मामला कोतवाली तक भी पहुंचा। युवक ने दुल्हन को रखने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद मायके वाले अपनी बेटी और बच्चे को अपने साथ ले गए हैं। यह मामला क्षेत्रभर एक लोता होगा जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल शादी होने की शाम अचानक दुल्हन के पेट मे दर्द होने की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे करीब सात महीने की गर्भवती बताया, जिसे सुनकर दूल्हा और ससुराल वाले सकते में आ गए। यही नही कुछ देर बाद ही नवविवाहिता ने एक बच्ची को भी जन्म दे दिया। युवक के परिजनों ने दुल्हन को अपने साथ रखने से मना कर दिया है। जिसके बाद मामला थाने तक पहुँच गया। जहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर विवाद होने के बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत करवाया गया। इस मामले में दूल्हा पक्ष का आरोप है कि जब पांच महीने पहले रिश्ता तय हुआ था, उस वक्त उन्होंने लड़की को देखा भी था, लेकिन उनको मामले की जानकारी नहीं हो पाई। साथ ही दुल्हन पक्ष ने भी उनसे यह बात छिपाई है, जिसके चलते उन्होंने दुल्हन को रखने से मना कर दिया है। दुल्हन पक्ष अपनी बेटी और नवजात शिशु को साथ लेकर बुलंदशहर चला गया है।

error: Content is protected !!