Jabalpur News : उप राष्ट्रपति के जबलपुर आगमन पर दिया गया गार्ड ऑफ आनर

Rashtrabaan
Highlights
  • सुरक्षा के मद्देनजर जबलपुर पुलिस की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर

जबलपुर, राष्ट्रबाण। मंगलवार को भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक अपने विशेष विमान से जबलपुर पहुँचे जहां उनके आगमन पर मुख्य अतिथियों सहित अधिकरियों द्वारा स्वागत किया गया। उप राष्ट्रपति आज शाम 4.20 पर जबलपुर पहुँचे हैं। उनका विशेष विमान जबलपुर के डुमना हवाई पहुंचा। जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ओनर दिया गया। गॉर्ड ऑफ ऑनर के पश्चात वह नर्मदा की सौंदर्यता और मनमोहक दृश्य को देखने भेड़ाघाट रवाना हो गए।
दरअसल उप राष्ट्रपति गोरीघाट में राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य मंत्रियों के साथ मां नर्मदा की संध्या आरती में सम्मलित होंगे। वहीं आज रात्रि में उप राष्ट्रपति जबलपुर के ही रेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे।

- Advertisement -

उप राष्ट्रपति योग दिवस में होंगे सम्मलित

- Advertisement -

ज्ञात हो की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सभी राजनेता भाग लेने जा रहे हैं। ऐसे में में उप राष्ट्रपति भी 21 जून को होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लेने संस्कारधानी पहुँचे हैं।

- Advertisement -

दिया गया गार्डआफ आनर

- Advertisement -

उप राष्ट्रपति जैसे ही जबलपुर पहुंचते उन्हें डुमना हवाई अड्डे में स्वागत के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, जबलपुर सांसद राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मिकी, सेना के मध्य कमांड के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एनके दास, विधायक अशोक रोहाणी, संभागायुक्त अभय वर्मा, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ सुमन, एसपी टीके विद्यार्थी सहित मुख्य अथिति द्वारा उप राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। एवं एयरपोर्ट पर ही उप राष्ट्रपति को गार्ड आफ आनर दिया गया।

- Advertisement -

जबलपुर पुलिस ने संभाला मोर्चा

- Advertisement -

जैसे ही उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जबलपुर प्रवास और रात्रि विश्राम होने की खबर मिली वैसे ही जबलपुर प्रशासन सतर्क हो गया। वहीं पुलिस ने भी अपना मोर्चा संभाल लिया। दरअसल उप राष्ट्रपति के आगमन के पहले से ही जबलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। ऐसे में आज उनके कार्यक्रम स्थलों से लेकर रेस्ट हाउस तक में पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!