Jabalpur News: सना खान हत्याकांड: हनीट्रैप गैंग चलाता था अमित

Rashtrabaan
Highlights
  • अश्लील फोटो और वीडियो से सना को करता था ब्लैकमेल

जबलपुर, राष्ट्रबाण। नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। भाजपा नेत्री सना खान की हत्या के बाद पुलिस अब तक सना का शव नहीं ढूंढ पाई है। शव की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम ने हिरन नदी में कई किलोमीटर के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शव का कोई सुराग नहीं मिल सका। अब मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ अमित साहू को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथियों के खिलाफ धाराएं बढ़ा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी पप्पू उर्फ अमित साहू हनी ट्रैप गैंग चलाता था। भाजपा नेत्री सना खान की मां ने नागपुर पुलिस में शिकायत की है। धमकी देकर हनी ट्रैप के लिए दबाव अमित बना रहा था। हनी ट्रैप गिरोह में जबलपुर और नागपुर से जुड़े कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। सना खान का शव अभी तक 2 राज्यों को नहीं मिला है।

- Advertisement -

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी अमित साहू अपने साथियों के साथ मिलकर बीजेपी नेत्री को ब्लैकमेल करता था।
आरोपी अमित ने धोखे से सना खान की कुछ अश्लील तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर ली थीं। इन फोटो को दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। अश्लील फोटो के जरिए भाजपा नेत्री सना खान से भी रंगदारी वसूलने का खुलासा हुआ है। अमित 22 अगस्त तक नागपुर पुलिस की रिमांड पर है। पुलिस की पूछताछ में कई और चौंकाने वाले खुलासे होने का अनुमान है। दबाव बनाकर नेताओं और व्यापारियों के पास सना खान को भेजता था। सना खान के साथ अन्य लोगों के वीडियो बनाने का भी खुलासा हुआ है। जबलपुर और नागपुर में कई प्रतिष्ठित लोगों, व्यापारियों और नेताओं से अवैध वसूली का अंदेशा है। नागपुर के मानकापुर पुलिस ने एफआईआर में धाराएं बढ़ा दी है। मानकापुर पुलिस ने अवैध वसूली, साजिश रचने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!