श्रद्धालुओं से भरी जीप 600 मीटर गहरी खाई में गिरी 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ मंदिर जा रहे रहे थे श्रद्धालु,बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड, राष्ट्रबाण। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंचकर पुलिस राहत बचाव का कार्य कर रही है। घटना इतनी दर्दनाक है कि स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना की जानकारी देना भी संभव नहीं बताया जा रहा है दरअसल जीप में सवार लोग मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे जहां अचानक ही जीत अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, यह पहली घटना नहीं है जो उत्तराखंड में हुई हो इसके पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें कई बेगुनाहों ने अपनी जान गवादी है।
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार सुबह तेजम होकरा मार्ग में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हालांकि अभी तक मरने वालों की सँख्या की पुष्टि नही हुई है लेकिन दुर्घटना को देखकर प्रतीत हो रहा है कि मरने वालों की सँख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पुलिस ने बताया की आठ लोगों के शव चट्टानों में नजर आ रहे हैं। हादसे के समय कितने लोग थे यह अभी पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

विधायक हरीश धामी प्रकट किया दुःख

- Advertisement -

दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद उत्तराखंड विधायक हरीश धामी ने मामले की जानकारी डीएम को दी है। उन्होंने हादसे में दुःख प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने की बात कही है।

error: Content is protected !!