Jodhpur News: पति से विवाद के बाद दो बेटों के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी मां

Rashtrabaan
Highlights
  • राजस्थान के जोधपुर का मामला, मां और दोनों बेटों की मौत

जोधपुर, राष्ट्रबाण। राजस्थान के जोधपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक मां अपने दो बेटों के साथ ट्रेन के सामने जा कूदी। बताया जा रहा है कि यह कदम उसने घरेलू विवाद के चलते उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार उम्मेदनगर मथानिया में रहने वाली 25 वर्षीय निरमा पति सुरेश विश्नोई का पिछले कुछ दिनों से उसके पति के साथ विवाद चल रहा था। जिससे वह परेशान रहती थी। हाल ही में पति से विवाद के चलते निरमा ने अपने दोनों बेटों 7 वर्षीय कार्तिक और 3 वर्षीय विशाल के साथ मंडलनाथ ट्रैक पर कूद गई। जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जिसके बाद लोको पायलट ने तत्काल मालगाड़ी को रोककर तीनों के शवों को तत्काल मंडोर स्टेशन पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घटना मंडलनाथ ट्रैक पर सोमवार की सुबह करीब 9.15 बजे की है।
पिछले कुछ दिनों से पति से चल रहा था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार निरमा का पिछले कुछ दिनों से अपने पति सुरेश से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि निरमा ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर जान दे दी। बता दें कि निरमा की शादी 2017 में सुरेश विश्नोई से हुई थी। सुरेश का टूर-ट्रेवल एजेंसी का काम है। सुरेश की किराए पर टैक्सी भी चलती है। शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था। जिसके कारण आए दिन झगड़े होते थे। इसी बीच सोमवार को सुबह 7 बजे निरमा दोनों बच्चों को लेकर मथानिया से बस में चढ़ी। वह मंडलनाथ इलाके में उतर गई और बच्चों को लेकर ट्रैक पर आ गई। उसने ट्रेन आने का इंतजार किया और फिर मालगाड़ी दिखाई देते ही बच्चों के साथ ट्रैक पर कूद गई।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!