प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंची शादीशुदा महिला अंजू

Rashtrabaan
Highlights
  • सोशल मीडिया में हुआ प्रेम, पति से कहा-सहेली से मिलने जा रही हूं

भिवाड़ी, राष्ट्रबाण। बीते कुछ दिनों चर्चा में रही सीमा हैदर जो पाकिस्तान से अपने प्रेमी के साथ रहने भारत पहुंची। सीमा अपने पति को छोड़कर चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई है। तो वहीं कुछ इसी तरह का मामला अलवर के भिवाड़ी का सामने आया है। लेकिन यहां भारत में रहने वाली एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में इनका प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। मिली जानकारी अनुसार अलवर के भिवाड़ी की टेरा एलिगेंसी सोसइटी रहने वाली 33 वर्षीय महिला अंजू सोशल मीडिया पर दोस्त बने नसरूल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई। नसरुल्लाह ने मीडिया से कहा है कि वो अंजू से शादी करेगा। अंजू सगाई के कुछ दिन बाद इंडिया जाएगी और फिर वापस पाकिस्तान आएगी। बता दें कि अंजू अपने पति अरविंद कुमार के साथ दो साल से टेरा एलिगेंसी सोसाइटी में रह रही है। उसकी 15 साल की एक लड़की और 6 साल का लड़का है। इन दोनों को ही नहीं पता कि उनकी मां पाकिस्तान चली गई है। पुलिस और सीआईडी की टीमें अब इस केस की जांच कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि महिला के पति या किसी और ने कोई एफआईआर या लिखित शिकायत नहीं है।

- Advertisement -

अंजू ने 2020 में ही बनवा लिया था पासपोर्ट
बताया जा रहा है कि पहले अंजू अपने परिवार के साथ भिवाड़ी के यूआई सेक्टर-7 में रहती थी। कुछ समय यहां के ॥ टावर में फ्लैट नंबर 704 में किराए पर रही और यहीं से 2020 में पासपोर्ट बनवाया। अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए 21 जून को आवेदन किया था। पाकिस्तान जाने से पहले वह आई टावर में 903 फ्लैट में रह रही थी। अंजू टू व्हीलर कंपनी में काम करती है। पति इंडो कंपनी में काम करते हैं।

- Advertisement -

2007 में हुई थी अंजू की अरविंद से शादी
प्रेम में पाकिस्तान पहुंची अंजू के पति अरविंद ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बलिया का रहने वाला है। पत्नी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। अरविंद मूलत: क्रिश्चियन हैं, जबकि अंजू हिंदू। अंजू ने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। अरविंद ने बताया कि उसकी पत्नी गुरुवार को घर से जयपुर के लिए निकली। कह रही थी कि सहेली से मिलने लाहौर जाना है। पति को यह नहीं पता था कि लाहौर पाकिस्तान में है। इस बीच अरविंद ने अंजू को काफी बार फोन भी लगाया, लेकिन फोन बंद आ रहा था।
3-4 दिन में वापस आ जाऊंगी: अंजू
अंजू ने रविवार के दिन में सोशल मीडिया पर कॉल कर पति को बताया कि वह लाहौर में अपनी सहेली के पास है और तीन-चार दिन बाद वापस आ जाएगी। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अंजू ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट की है। इसमें पाकिस्तानी नागरिक नसरूल्लाह से मिलने खैबर पख्तूनख्वा के दीर इलाके में पहुंचने की बात सामने आ रही है। नसरूल्लाह को शिक्षक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती फेसबुक से शुरू हुई।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!