Morena News: साली जीजा के साथ हुई फरार: यहां पिता ने अपनी बेटी ओर नातियों के साथ पिया जहरीला सत्तू

Rashtrabaan

मुरैना, राष्ट्रबाण। मुरैना में एक परिवार के जन बच्चों सहित पिता ने जहरीला सत्तू घर के सदस्यों को पिला दिया। जिसके बाद सभी की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया। दरअसल छोटी बेटी के घर से भागने के बाद पिता ने अपनी बड़ी बेटी तथा उसके बच्चों को घर बुला लिया। गुरुवार सुबह पिता ने अपनी बेटी व उसके तीनों बच्चों को सत्तू में जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। दरअसल यह पूरी घटना 3 बच्चों के पिता का साली पर दिल आने के कारण हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाईन थाना क्षेत्र स्थित छौंदा गांव की है। छोटी बेटी के घर से भागने के बाद पिता ने अपनी बड़ी बेटी तथा उसके बच्चों को घर बुला लिया। गुरुवार सुबह पिता ने अपनी बेटी व उसके तीनों बच्चों को सत्तू में जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पड़ोसियो ने उनको गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उनको ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में बाप-बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाईन थानाक्षेत्र अंतर्गत छौंदा गांव निवासी कुंदन बाथम की 2 बेटियां है। बड़ी बेटी का ससुराल जौरा में है। उसके 3 बच्चे भी हैं। कुंदन बाथम गांव में अपनी छोटी बेटी के साथ रहता है। 2 दिन पहले उसका दामाद रामनिवास घर आया हुआ था। अचानक रात को दामाद व उसकी छोटी बेटी गायब हो गए। उसने अपने स्तर से उनको ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद कुंदन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी बेटी की तलाश शुरू कर दी थी। कुंदन ने शिकायत दर्ज कराने के बाद ससुराल से अपनी बड़ी बेटी राजाबेटी और उसके बच्चों को अपने घर बुला लिया था। आज सुबह कुंदन ने सत्तू में जहरीला पदार्थ मिलाकर पहले अपनी बेटी तथा उसके तीनों बच्चों को खिला दिया। इसके बाद खुद भी जहरीला सत्तू खा लिया।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!