New Delhi News: सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे दो और नए न्यायधीश

Rashtrabaan
Highlights
  • कॉलेजियम ने की जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी के नाम की सिफारिश

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। जल्द ही सुप्रीम कोर्ट को दो नए न्यायधीश मिल सकते है। जिसकी सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीशों से की है। मिली जानकारी अनुसार सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को दो उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) के मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की बात कही है। यहां बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एसवी भट्टी के नाम की सिफारिश की है। ज्ञात हो कि न्यायमूर्ति भुइयां वर्तमान में तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं जबकि न्यायमूर्ति भट्टी केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति भुइयां का पैरेंट हाईकोर्ट गुवाहाटी हाई कोर्ट है। उन्हें 17 अक्टूबर, 2011 को गुवाहाटी हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वह अपने पैरेंट गुवाहाटी हाई कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और 28 जून, 2022 से तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। इसी तरह न्यायमूर्ति भट्टी को 12 अप्रैल, 2013 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और वह अपने मूल उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ हैं। मार्च 2019 में उन्हें केरल उच्च न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया गया और वर्तमान में 1 जून, 2023 से वह वहां मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया कि अगस्त 2022 से आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का उच्चतम न्यायालय में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!