Odisha News: मां की ये कैसी ममता! 8 महीने की बेटी का 800 में किया सौदा

Rashtrabaan
Highlights
  • ओडिशा के मयूरभंज जिले का मामला, पति से छिपाकर नवजात को बेच दिया

ओडिशा, राष्ट्रबाण। ओडिशा में रहने वाली एक आदिवासी मां ने अपनी 8 महीने की बेटी को 800 रूपए में बेच दिया। वह अपनी इस दूसरी बच्ची के जन्म से खुश नहीं थी। उसने यह सौदा अपने पति से चोरी-छिपे किया था। मिली जानकारी अनुसार ओडिशा के मयूरभंज जिले में रहने वाली आदिवासी महिला करामी पति मुसु मुर्मू जिसकी पहले से ही एक बेटी थी। उसने हाल ही में दूसरी बच्ची को जन्म दिया था। इस दूसरी बच्ची के जन्म से वो खुश नहीं थी। बता दें कि करामी ने अपने 8 महीने की बेटी को उसके पति मुसु से चोरी छिपे बेच दिया था। मुसु को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर करामी सहित अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

बच्ची की परवरिश करने में असमर्थ थी करामी
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ये आदिवासी दंपत्ति मयूरभंज जिले के बिप्रचरणपुर गांव में रहते है। इन दंपत्ति के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। करामी को जब दूसरी बेटी हुई तो वह परेशान रहने लगी थी उसने पड़ोसी माही मुर्मू को बताया कि वह बच्ची की परवरिश नहीं कर पा रही है। माही दलाल के रूप में काम करता है। उसने बच्ची के लिए खरीदार ढूंढे और 800 रूपए में सौदा तय होने पर करामी ने अपनी आठ महीने की बेटी को फुलमणि और अखिल मरांडी को बेच दिया और यहां पति मुसु को खबर तक नहीं थी।

पुलिस ने करामी सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए मंगलवार को बच्ची को खरीदने वाले दंपति, महिला और दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। मयूरभंज के एसपी ने बताया कि बच्ची को फिलहाल चाइल्डकेयर भेज दिया गया है जहां बच्ची स्वस्थ्य है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मानव तस्करी की धारा 370 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

- Advertisement -
error: Content is protected !!