Panna News: जननी एक्सप्रेस नही मिलने से नहर किनारे हुआ महिला का प्रसव

Rashtrabaan
Highlights
  • मोटरसाइकिल से ले जाने मजबूर हुआ परिवार, आशा कार्यकर्ता ने भी साथ जाने से किया इंकार

पन्ना, राष्ट्रबाण। स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलती एक खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला को नहर के किनारे प्रसव हुआ है। मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम निमहा का बताया जा रहा है। जहां रानी सेन पति कल्लू सेन उम्र लगभग 35 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर जननी एक्सप्रेस को फोन किया गया लेकिन काफी इंतजार के बाद जननी एक्सप्रेस या एंबुलेंस नहीं पहुंची और मजबूरी में मोटर साइकिल से अस्पताल जाते समय रास्ते में नहर किनारे ही महिला का प्रसव हो गया। जानकारी अनुसार जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस नहीं आने के दौरान दर्द बढ़ता ही जा रहा था। ऐसी विकट परिस्थिति में महिला का पति घर पर नहीं था। पड़ोसी युवक राम प्रकाश गुप्ता से मदद मांगने पर वह अपनी मोटर साइकिल पर गर्भवती महिला को लेकर अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुआ। इस दौरान आशा कार्यकर्ता ने भी साथ जाने से मना कर दिया और वह किसी दूसरे की मोटर साइकिल में आगे-आगे चल पड़ी। जैसे ही महिला मझगांय नहर के पास पहुंची दर्द और बढ़ गया रामप्रकाश ने बाइक सड़क किनारे रोक दी और वही नहर के किनारे महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

- Advertisement -

एक घंटे तक सड़क पर तड़पती रही महिला…

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे प्रसव के दौरान अजयगढ़ मीटिंग में जा रही कई आशा कार्यकर्ता भी पहुंच गई। लगभग 1 घंटे तक महिला बच्चे के साथ सड़क किनारे पड़ी रही तब कहीं 108 एंबुलेंस पहुंची और जच्चा-बच्चा को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। जच्चा- बच्चा अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!