उर्दू भाषा मे पुलिस को मिली धमकी: अगर सीमा को नही भेजा पाकिस्तान तो भारत का होगा नाश

Rashtrabaan

मुंबई, राष्ट्रबाण। पाकिस्तान की सीमा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल इस बार
पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस बार मुंबई में एक सनसनीखेज धमकी भरी कॉल की गई है। इसमें फोन करने वाले ने कहा है कि यदि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा तो भारत को 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसे अटैक के लिए तैयार रहना होगा। यह फोन उर्दू भाषा मे आया है। मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को यह फोन कॉल 12 जुलाई को आया था। इस कॉल के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और कॉल के बारे में अधिक जानकारी ली जा रही है। ‘एएनआई’ के अनुसार, सीमा हैदर का जिक्र करते हुए जिसने फोन कॉल की, उसने उर्दू भाषा में बात कही। उसने यह भी कहा कि अगर सीमा को वापस नहीं भेजा गया तो भारत का नाश होगा।

- Advertisement -

4 बच्चों के साथ ग्रेटर नोयडा में रह रहे हैं,सचिन ओर सीमा

- Advertisement -

दरअसल नेपाल के रास्ते से आई सीमा अपने 4 बच्चों को भी साथ लेकर आई है। जहां भारत आने के बाद सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों को जमानत भी मिल गई थी। अदालत ने यह भी आदेश दिया था कि जब तक मामले की सुनवाई चल रही है तब तक सीमा अपना घर नहीं बदलेगी और सचिन के साथ रहेगी। जेल से बाहर आने के बाद अपनी प्रेमिका और उसके बच्चों को लेकर सचिन ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके की मीना ठाकुरन कॉलोनी में स्थित अपने माता-पिता के घर पहुंचा था। सीमा के साथ रह रहे उनके चार बच्चे भी उसके साथ गए थे। सीमा और सचिन साल 2019 में पब्जी खेलते समय संपर्क में आए थे और फिर दोनों धीरे-धीरे करीब आते गए। इसके बाद सीमा ने भारत आने का फैसला कर लिया। उस दौरान सीमा का पति गुलाम हैदर सऊदी अरब में था।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!