मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 लोगों की मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
  • हादसे के वक्त लगभग 40 से 50 मजदूर थे मौजूद

आईजोल, राष्ट्रबाण। मिजोरम में बुधवार को एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राजधानी आइजॉल से 20 किलोमीटर दूर सायरांग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है। हादसे के वक्ता लगभग 40 से 50 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोडऩे वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। उधर, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

- Advertisement -

341 फीट नीचे गिरा गर्डर
बताया जा रहा है कि पुल में कुल 4 पिलर हैं। तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटकर नीचे गिर गया। सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने मुआवजे की घोषणा की
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय से पीडि़त परिजनों को 2 लाख और रेलवे ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं रेलवे ने गंभीर घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

- Advertisement -

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है: सीएम
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। जिन लोगों ने हादसे के दौरान लोगों की मदद की, उनका भी धन्यवाद।

- Advertisement -

हादसे में बंगाल के मजदूरों ने भी गवाई जान
उधर, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी घटना पर दुख जताया है। ममता ने कहा- प्रोजेक्ट में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के भी कुछ मजदूर काम कर रहे थे। बंगाल के मुख्य सचिव को मिजोरम सरकार से संपर्क कर जानकारी लेने को कहा है। मालदा प्रशासन को पीडि़त परिवार के लोगों को हर संभव मदद का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!