Seoni News : कांग्रेस से दावेदारी करने वाले राजा बघेल थे अपराध का दूसरा नाम, शासन भी मानता था कुख्यात अपराधी

Rashtrabaan
Highlights
  • वर्ष 2008 में राजा बघेल का जिला बदर की कार्यवाही पेश की थी सिवनी पुलिस ने
  • राजा की गुंडागर्दी से भयभीत था सिवनी नगर, आम जनता में था भय का माहौल

सिवनी, राष्ट्रबाण। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव करीब है। भाजपा ने अपनी दो लिस्ट जारी करते हुए लगभग 80 प्रत्याशयियों को मैदान में उतार दिया है तो वही कांग्रेस अभी भी साफ छवि और जिताऊ चेहरे की तलाश कर रही है। सिवनी विधानसभा से कांग्रेस के कई चेहरे टिकिट की दौड़ में शामिल है। जिनमे राजकुमार खुराना, मोहन चंदेल, आनंद पंजवानी, राजा बघेल हैं।

- Advertisement -

अब अगर बात साफ छवि की हो रही है तो यहां कांग्रेस के लिए यह निर्णय लेना कठिन होगा। सभी पर कही न कही बगावत और दागी होने के लग चुके है लेकिन वर्तमान परिस्थिति को देखे तो इनमे राजा बघेल की आपराधिक पृष्टभूमि उनके लिए सिर दर्द बनी हुई है। कांग्रेस से सिवनी विधानसभा के दावेदार राजा बघेल का पुराना आपराधिक रिकार्ड बहुत ख़राब हैं। उनके आपरधिक कृत्य से त्रस्त हो कर सिवनी पुलिस ने वर्ष 2008 में राजा बघेल का जिला बदर पेश किया था। उस समय राजा बघेल पर एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज थे।

- Advertisement -

10 नवंबर 2008 को सिवनी पुलिस ने कांग्रेस नेता राजा बघेल को राजनैतिक पहुंच वाला कुख्यात गुंडा बताया था। पुलिस रिपोर्ट की माने तो राजा बघेल 1992 लगातार अपराध की नगरी में अपनी दहशत बना रखा था, छोटी-छोटी बातो में राजा बघेल द्वारा छुरा, रॉड, तलवार, गुप्ती इत्यादि से लोगो को मारना धमकाना इसका खेल था। इसके आपरधिक कृत्य के डर से आम जनता रिपोर्ट करने एवं साक्ष्य देने में भी डरती। राजा बघेल का आतंक इस हद तक था की शासन ने इसे नगर के अमन चैन और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था। राजा बघेल पर 17 आपराधिक मामले दर्ज होना बताया गया, जिनमे बघेल समाज के लोग भी प्रार्थी है। यही नहीं राजा बघेल हत्या के प्रयास का आरोपी भी रह चूका है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!