अपनी बकरियोंं की मौत का बदला लेने वंदे भारत एक्सप्रेस पर किया पथराव

Rashtrabaan
Highlights
  • अयोध्या के रौनाही का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


अयोध्या, राष्ट्रबाण। अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा पथराव करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है। पथराव में ट्रेन के शीशे टूट गए। हालांकि, किसी यात्री को चोट नहीं आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पिता व दो पुत्र बताए जा रहे है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, रौनाही थाना क्षेत्र में सोहावल के पास कुछ अज्ञात तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर दिया जिससे ट्रेन में बैठे यात्री एक दम सहम गए। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी मुन्ना पासवान ने बताया कि उसकी छह बकरियां नौ जुलाई को इसी ट्रेन की चपेट में आने से मर गई थीं। जिससे आक्रोशित होकर उसने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर ट्रेन पर पथराव कर दिया। घटना में किसी को चोट खबर नही है। पथराव में कोच सीएम वन में सीट संख्या 33, 34, कोच सी3 में 20, 21, 22, कोच सी5 में 10, 11, 12 और कोच ई1 में सीट संख्या 35 36 के पास के शीशे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले बीती 26 फरवरी को मैसूर चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई थी। यह घटना कृष्णराजपुरम और बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशन के बीच हुई थी। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में अभी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इसके अलावा केरल में भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई थी।

error: Content is protected !!