पहली बार पटरी पर उतरी भगवा रंग वाली वंदे भारत

Rashtrabaan
Highlights
  • जानिए नई वंदे भारत में क्या-क्या बदलाव हुए

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत अब अपने नए रंग भगवा में दिखाई दे रही है। अभी तक देश में चल रहीं वंदे भारत ट्रेनों का रंग सफेद और नीला है। अब इसके रंग में बदलाव देखने को मिलेगा। रेलवे की चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा बनाई गई नई 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नारंगी (भगवा) और ग्रे रंग की है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में लगे चीते के लोगो में बदलाव किया गया है।

- Advertisement -

नई वंदे भारत में ये हुए बदलाव

- Advertisement -
  • सीट को पहले से और गद्देदार बनाया गया।
  • वॉश बेसिन की गहराई बढ़ाई गई ताकि छींटे बाहर न आए।
  • सीट का रिक्लाइनिंग ऐंगल बढ़ाया गया।
  • चार्जिंग पॉइंट इजी किया गया।
  • एग्जिक्यूटिव कार में सीट का कलर लाल से सुनहरा नीला किया गया।
  • ड्राइविंग ट्रेलर कोच में व्हीलचेयर के लिए सिक्योरिंग पॉइंट दिया गया।
  • टॉयलेट्स में लाइट 1।5 से बढ़ाकर 2।5 वॉट की गई।
  • पर्दों को ज्यादा मजबूत और कम ट्रांसपैरेंट बनाया गया।
  • टैप में पानी के बहाव को बेहतर किया गया।
  • एग्जीक्यूटिव चेयरकार की लास्ट सीटों के लिए भी मैगजीन बैग्स दिए गए।
  • टॉयलेट हैंडल फ्लेक्सिबल किया गया ताकि उसे पकडऩा आसान हो।
  • ओवरऑल ट्रेन कलर की तरह टॉयलेट पैनल का भी कलर किया गया।
  • इमरजेंसी के लिए हैमर बॉक्स कवर को बेहतर किया गया।
  • इमरजेंसी टॉक बैक यूनिट को बॉर्डरलैस किया गया और रंग को पैनल के कलर से मिलाया गया।
  • एयरोसोल फायर डिटेक्शन और सप्रेशन सिस्टम लगाया गया।
  • बेहतर एसी के लिए एयर टाइटनेस को बढ़ाया गया।
  • लगेज रैक के लिए स्मूद टच को रजिस्टिव टच के बदलकर कैपिसिटिव टच किया गया।
  • एफआरपी पैनल के मोडिफाइड पैनल लगाए गए ताकि अंदर से ट्रेन देखने में अच्छी लगे।
  • ड्राइवर का डेस्क यूनिफॉर्म के कलर का होगा ताकि उसकी विजिबिलिटी बेहतर हो।
  • ऊंचे पेंटोग्राफ लगाए गए।
  • खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपर ट्रिम पैनल को बेहतर किया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!