नहर में डूबे मासूम का मिला शव : स्थानीय तैराकों और पुलिस टीम में निकाला शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

Rashtrabaan

सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल दोपहर 3:00 बजे के लगभग कान्हीवाड़ा के समीप भीमगढ़ दांयी तट नहर मुख्य कैनाल में कान्हीवाड़ा निवासी 10 वर्षीय आरव पिता प्रशांत अवधिया डूब गया था। जिसके बाद उसके शव की तलाश में पुलिस, SDRF की टीम के साथ बड़ी संख्या में स्थानी तैराक ,क्षेत्रवासी जुटे हुए थे। आज सुबह लगभग 8:00 बजे नहर से स्थानीय तैराको और पुलिस टीम ने मासूम के शव को घटनास्थल के कुछ ही दूर से ढूंढ निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -

बता दें की नहर की पुलिया पर मुंडेर नहीं होने की वजह से इसके पूर्व भी कई घटना घट चुकी है जिसमे लोगों को असमय काल के गाल में सामना पड़ा। सिंचाई विभाग द्वारा लापरवाही से सबक न लेते हुए अब तक यहां मुंडेर नहीं बनाई गई। स्थानीय लोगो का मानना है की सिंचाई विभाग इस पर ध्यान नहीं देता जिसके चलते यहां आय दिन दुर्घटना हो रही है। सिंचाई विभाग को इस और ध्यान आकर्षित कर मुंडेर निर्माण कराना चाहिए।

- Advertisement -
error: Content is protected !!