रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दीपावली के पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 3 बजे रायपुर हेलीपैड से अपने गृहग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
जशपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।



