रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी।
सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। इस संबंध में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।




