रायपुर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीएम हाउस में मुलाकात करेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच होने वाली इस बैठक में समक्का सागर बैराज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
बैठक में समक्का सागर बैराज के निर्माण और संचालन से छत्तीसगढ़ के प्रभावित होने वाले इलाकों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। खासतौर पर बैराज के कारण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों के संभावित रूप से जलमग्न होने की आशंका पर विचार-विमर्श होगा।
इसके अलावा बैराज को पूरी क्षमता से संचालित करने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) को लेकर भी दोनों राज्यों के बीच चर्चा होगी। इस बैठक में तेलंगाना के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।



