Bhopal News: फैमिली सुसाइड केस: लोन ऐप के 5 एजेंटों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtrabaan
Highlights
  • दोनों बेटों को जहर देकर दंपत्ति ने की थी आत्महत्या, आरोपियों में बैंक कर्मचारी भी शामिल

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो बेटों को जहर देकर मारने के बाद दंपती के आत्महत्या मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक बैंक कर्मचारी समेत पांच लोगों को 1.80 लाख का कमीशन मिला था। रिकवरी एजेंटों से परेशान होकर भूपेंद्र ने पत्नी और दो बच्चों समेत आत्महत्या कर ली थी। भूपेंद्र विश्वकर्मा आत्महत्या मामले के तार राजधानी भोपाल से जुड़े गए हैं। पुलिस ने मामले में भोपाल से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। भूपेंद्र के बैंक आफ बड़ौदा के खाते से भोपाल के यश बैंक के खाते में 95 हजार 700 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। खाता धारक और यस बैंक के एक कर्मचारी के साथ पांच लोगों को 1.80 लाख रुपए कमीशन दिया गया था। पुलिस ने मामले में 20 दिन पहले टोंक, राजस्थान निवासी खलील को गिरफ्तार किया था। खलील फ्राड के लिए फर्जी बैंक खाते जालसाजों को उपलब्ध कराता था।

- Advertisement -

बता दें कि खलील ने पुलिस को कई बार गुमराह करने की कोशिश की थी। ऑनलाइन लोन फ्रॉड और महंगे ब्याज के दलदल में फंसकर पूरे परिवार ने सुसाइड किया था। जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!