चंद्रयान-3 की बाधा बड़ी..लूना-25 हुआ फेल होने से बढ़ सकती हैं मुश्किलें..इसरो ने साझा की जानकारी

Rashtrabaan

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। मिशन चंद्रमा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है रूस ने चंद्रन 3 को लेकर एक जानकारी साझा की है जिसको लेकर अब चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर संशय बना हुआ। दरअसल रूस का मिशन चंद्रमा फ्लॉप हो गया। लूना-25 के चंद्रमा पर क्रैश होने के बाद रूस का सपना अधूरा रह गया है। इसके साथ ही चंद्रयान-3 को लेकर भी कई तरह की आशंकाएं लोगों के मन में उठने लगी हैं। बता दें कि लूना-25 चंद्रयान के बाद लांच हुआ था और वह पहले ही चंद्रमा पर लैंडिंग की स्थिति में पहुंच गया था। हालांकि उसका सफर अधूरा ही रह गया। उधर चंद्रयान का सफर भी बेहद अहम पड़ाव पर है और 23 अगस्त को उसकी सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली है। इस बीच इसरो चंद्रयान से जुड़ी अपडेट लगातार जारी कर रहा है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉसमॉस ने रविवार को कहा कि उसका लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसके मुताबिक मानवरहित रोबोट लैंडर कक्षा में अनियंत्रित होने के बाद चंद्रमा से टकरा गया। एजेंसी ने बताया कि यान में चंद्रमा से उतरने से पहले की कक्षा में भेजने के बाद समस्या आई और शनिवार को उससे संपर्क टूट गया। रूस ने 1976 के सोवियत काल के बाद पहली बार इस महीने की शुरुआत में अपना चंद्र मिशन भेजा था। रोसकॉसमॉस ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि अभियान के दौरान स्वचालित स्टेशन पर असमान्य परिस्थिति उत्पन्न हुई जिसकी वजह से तय मानकों के अनुसार मार्ग में तय बदलाव नहीं किया जा सका। अंतरिक्ष यान को सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था। इसरो ने खारिज की आशंकाएं बता दें कि लूना-25 का कॉम्पटीशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 से थी। चंद्रयान को 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरना है। लूना-25 के क्रैश होने के बाद चंद्रयान को लेकर भी आशंकाएं पैदा हो रही हैं, लेकिन इसरो का कहना है कि अभी तक सबकुछ योजना के हिसाब से चल रहा है। इसरो का कहना है कि चंद्रयान की 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग के बाद यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी। ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर उपलब्ध होगा। सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17:27 बजे शुरू किया जाएगा।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!