सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रैंड का काटा गला फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Rashtrabaan
Highlights
  • शराब व्यापारी था युवक,गर्लफ्रैंड के गले मे किए चार वार

राजस्थान,राष्ट्रबाण। राजस्थान में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी गर्लफ्रैंड की शादी की खबर सुनते ही उसे मौत के घाट उतार दिया वहीं कुछ देर बाद उसने भी आत्महत्या कर ली। दरअसल आरोपी मृतक शराब व्यवसायी था ओर उसने इस जघन्य हत्या कांड को गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर अंजाम दिया है। युवक ने युवती को चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। दरअसल पूरी घटना झुंझुनूं के गुढागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर गांव की है। जानकारी के अनुसार शराब व्यवसायी सुरेश पिता धर्मपाल उम्र 32 साल शुक्रवार देर रात 1 बजे युवती प्रियंका के घर घुस का बेटा उठा तो देखा की एक युवक प्रियंका पर वार कर रहा है। जैसे ही युवक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने परिवार के लोगों पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया। घटना को अंजाम देकर युवक मोटरसाइकिल से फरार हो गया। जहां उसने अपने मामा के घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुखबिक
दोनों एक ही गांव के थे। शराब व्यवसायी शादीशुदा था। तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। वहीं,युवती बीएड की तैयारी कर रही थी। सुरेश के गांव में ही दो ठेके है। उसके खिलाफ अवैध शराब की तस्करी के चार-पांच मामले भी दर्ज थे।

- Advertisement -

युवती की शादी दूसरी जगह शादी से था परेशान

- Advertisement -

प्रथम दृष्टि में पुलिस को हत्या का कारण युवती की शादी दूसरी जगह करने समझ आ रहा है। दरअसल सुरेश और प्रियंका पिछले काफी समय से रिलेशन में थे। युवक शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के घर वाले राजी नहीं थे। घरवाले युवती की शादी दूसरी जगह करना चाह रहे थे। युवक इस बात से नाराज बताया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!