Jabalpur News: वन मंत्री विजय शाह ने की गांधी परिवार पर की अमर्यादित टिप्पणी, कांग्रेस ने दर्ज की आपत्ति

Rashtrabaan

जबलपुर,राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश के वन मंत्री कुँवर विजय शाह ने गांधी परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। जिसके बाद कांग्रेस ने इस पर विरोध दर्ज किया है। दरअसल शनिवार को वीरांगना रानी दुर्गावती की गौरव यात्रा के दौरान उन्होंने गांधी परिवार को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर दी है। विजय शाह ने कहा कि वह वीरांगना जिसने अपने तीन साल के बेटे को राजगद्दी पर बैठाकर खुद युद्ध के मैदान में कूद पड़ी और कहां ये अपने बेटे पप्पू को प्रधानमंत्री बनाने वाली अम्मा कहकर उन्होंने अपने शब्द वापस ले लिए। दरअसल चुनावी दौर शुरू होने में कुछ समय ही बचा है ऐसे में दोनों ही राजनीतिक पार्टियां मुद्दा बनाकर एक दूसरे को घेर रही हैं। वहीं वन मंत्री की टिप्पणी के बाद कोंग्रेसियो ने अपना विरोध दर्ज किया है।

- Advertisement -

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी किये सवाल

- Advertisement -

वन मंत्री विजय शाह ने अपने उद्धबोधन में प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशान साधा,उन्होंने कहा की वे रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने चुनाव अभियान की शुरुआत कर रही हैं, उन्हें पहले कभी आदिवासी समाज के जननायकों की याद क्यों नहीं आई?

- Advertisement -

कांग्रेस का जवाब जैसा चरित्र वैसी वाणी

- Advertisement -

गांधी परिवार पर निशाना साधने वाले वन मंत्री श्री शाह की टिप्पणी पर जबलपुर पश्चिम के कांग्रेस विधायक व पूर्व वित्तमंत्री तरुण भनोत ने कहा कि जो दूसरे की मां का सम्मान नहीं कर सकता, वह अपनी मां का भी सम्मान नहीं कर सकता। कुंवर विजय शाह का चरित्र ही ऐसा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!