Yamunanagar News: दोस्तों के साथ पार्टी मना रहे एक युवक की नहर में डूबने से मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • परिजनों का आरोप, नहर में फ़ेंकर मौत के घाट उतार

यमुनानगर,राष्ट्रबाण। जन्मदिन का जश्न कुछ दोस्तों में मातम में बदल गया जब एक दोस्त की नहर में डूबने से मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का आरोप है की उनके बेटे को नहर में फेंककर मौत के घाट उतारा गया है। दरअसल घटना गुरुवार की बताई जा रही है जब छछरौली थाना क्षेत्र में दादूपुर हेड के पास कुछ दोस्तों के लिए पार्टी करना भारी पड़ गया। दरअसल, पार्टी के बाद ये लोग नहर में डुबकी लगाने लगे और फिर अचानक 23 वर्षीय आकाश सैनी पानी में डूब गया। जैसे तैसे आकाश को पानी से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

आकाश की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है की उसके दोस्तों ने शराब पीकर उसे नदी में फेंक दिया जिसके कारण उसकी मौत हुई है।हालांकि, पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मृतक आकाश सैनी जगाधरी में गुप्ता मेटल में नौकरी करता था। वह दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। इस दौरान वह अपने दोस्तों कृष्णा, सागर, सागर राणा, प्रवीण, राहुल, राजन के साथ दादूपुर हेड पर नहाने के लिए गया। यहां पर वह नहाते हुए गहराई में चला गया और डूबने लगा। बताया जा रहा है कि आकाश को तैरना नहीं आता था। जिस पर उसे दोस्त सागर व राहुल नहर में कूदे। काफी मशक्कत से उसे बाहर निकाला। जब उसे बाहर निकाला गया। वह बेहोशी की हालत में था। उसे तुरंत ट्रामा सेंटर में लेकर गए थे। जहां उसकी मौत हो गई थी।

- Advertisement -

मां का इकलौता सहारा था आकाश..
मृतक आकाश अपने माता पिता की एक लौती वारिस था। जबकि दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। एक वर्ष की बेटी भी है। आकाश के पिता की भी मौत हो चुकी है जबकि 8 साल पहले उसके बड़े भाई को कैंसर के चलते मौत हो चुकी है। मां का वह इकलौता सहारा था। उसकी मौत का पता लगते ही मां बेसुध हो गई।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!