नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर 2026, मंगलवार को शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू हो गया है। वोटिंग प्रक्रिया 4 नवंबर को सुबह 5:30 तक चलेगी। इन चुनावों में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसके अलावा 36 राज्यों में मतदाता अपने गवर्नर भी चुनेंगे। करीब 21 करोड़ मतदाता इस वोटिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।
अमेरिका का यह चुनाव तय करेगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अपने कार्यकाल के अगले दो साल कितनी पॉलिटिकल पावर होगी। फिलहाल ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का कंट्रोल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों सदनों में है।
इस चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण में अपने कार्यकाल में अमेरिका की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ने का दावा किया। आगे बढ़ रही है। इस बीच, उनका प्रशासन कैलिफोर्निया में मेल-इन बैलेट को लेकर कानूनी लड़ाई में भी उलझा रहा।


