लोकभवन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात

Chhattisgarh Rashtrabaan

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली का त्योहार प्रेम, उत्साह, सद्भाव और नई उम्मीदों का संदेश लेकर आता है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की सराहना

मुख्यमंत्री ने समारोह में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोकसंस्कृति हमारी विशिष्ट पहचान और गौरव है। यहां के तीज-त्योहार और पारंपरिक रीति-रिवाज सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी जीवंत बनाए रखते हैं।

प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए त्योहार को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

error: Content is protected !!