असम सीएम हिमंता बिस्वा ने कांग्रेस के गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का लगाया आरोप

Rashtrabaan
Highlights
  • असम CM बोले- राहुल जी गांधी सरनेम छोड़ दीजिए

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा अक्सर ही अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों मे रहते हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस के गांधी परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गांधी परिवार ने गांधी सरनेम हड़प लिया है। दरअसल रविवार, 10 सितंबर को गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अपना सरनेम छोड़ने को कहा। उन्होंने कहा- सारे गांधी कैसे बन गए। मैंने बहुत दिन रिसर्च किया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किस फॉर्मूले से गांधी हैं। कांग्रेस कहती है कि भाजपा I.N.D.I.A नाम से डर गई है। कल कोई डकैत अपना नाम गांधी रख लेगा तो क्या वह साधु बन जाएगा। हिमंता बोले- कांग्रेस ने महात्मा गांधी का सरनेम हड़प लिया भाजपा महिला मोर्चा कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कहा- जब वोट लेने का टाइम होता है, तब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करती है। चुनाव खत्म हो गया तो उन्होंने अपना नाम I.N.D.I.A कर लिया। आप लोग इंडिया कैसे हैं। उन्होंने कहा- गांधी जी ने देश को आजाद कराया और आप लोगों ने गांधी टाइटल हड़प लिया। भारत का पहला स्कैम टाइटल से शुरू हुआ। आप लोग डुप्लीकेट गांधी हैं। टाइटल की तरह कांग्रेस ने हमारे देश का नाम हड़पकर I.N.D.I.A बन गया। असम CM ने दावा किया कि भारत में फिर से मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस को किसी दूसरे देश या ग्रह में अपनी सरकार बनाने की नसीहत दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा- मैं G20 समिट में गया था। वहां विश्व के सभी नेता पीएम मोदी को जैसे देख रहे थे, उनके साथ बातें कर रहे थे, मैं तो सोचता हूं कि भारत विश्वगुरु बन चुका है। हिमंता ने कहा- कांग्रेस ने 75 साल डुप्लीकेट काम किया। हमारे देश का जो स्थान होना चाहिए था, उससे हमको दूर कर दिया।

- Advertisement -

हिमंता के बयान पर कांग्रेस का पलटवार…

- Advertisement -

हिमंता के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- जिस तरह आपका नाम आपके पिता कैलाश नाथ सरमा से ही पड़ा, वैसे ही राजीव गांधी का अपने पिता फिरोज गांधी से पड़ा।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!