राजस्थान विधानसभा में गहलोत मंत्री और राजेन्द्र गुढ़ा के बीच हाथापाई, बीच बचाव करने पहुँचे विधायक

Rashtrabaan

राजस्थान, राष्ट्रबाण। अहिंसा का का पाठ पढ़ाने वाले ही अगर हिंसा पर उतर जाएं तो सविंधान कैसे चलेगा यह एक विचार करने का विषय है। दरअसल ऐसा ही नजारा आज दोपहर राजस्थान विधानसभा में देखने को मिला जब एक जिम्मेदार पद पर बैठक जनता का नेतृत्व कर रहे जनप्रतिनिधियों ने ही आपस मे हाथापाई कर ली। दरअसल विधानसभा में आज जोरदार हंगामा हुआ। बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा और संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बीच हाथापाई हो गई। गुढ़ा को मार्शल के जरिए सदन से बाहर निकाला गया। सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि मैंने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मुझे नोटिस देकर नहीं देकर सीधा बर्खास्त किया गया है। मुझे विधायक के रूप में बैठने के लिए जगह नहीं दी गई है। बर्खास्तगी को लेकर वक्तव्य देना चाहता था। लेकिन मैं किस चीज के लिए माफी मांगू। मैंने क्या किया है।

- Advertisement -

कांग्रेस के विधायकों ने किया बीच बचाव

- Advertisement -

हंगामे के बीच जैसे ही दोनों नेता नेताओं के बीच हाथापाई की स्थिति शुरू हुई वैसे ही कांग्रेस के विधायकों ने बीच बचाव किया। सबसे पहले विधायक रफीक खान ने बीच बचाव किया। हाथापाई के बाद गुढ़ा को मार्शल के जरिए सदन से बाहर निकाला गया। विधायक रफीक खान ने कहा- पहली बार पिता तुल्य धारीवाल पर हुए हमलावर। मैं और साथी विधायक बीच बचाव नहीं करते तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। गुढ़ा सबसे पहले धारीवाल पर हमला करने के लिए आए थे। उन्होंने धक्का-मुक्की की। इतने में हम सभी कांग्रेस विधायक बीच-बचाव में आ गए। बहुत बड़ी शर्मनाक घटना घटित हुई है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!