Seoni News : सिवनी में हो रहा सफ़ेद पाउडर का काला कारोबार, नागपुर से हो रहा सप्लाई

Rashtrabaan
सिवनी में हो रहा सफ़ेद पाउडर का काला कारोबार, नागपुर से हो रहा सप्लाई
Highlights
  • बालाघाट से संचालित हो रहा ड्रग्स का रैकेट
  • युवाओ को फसाया जा रहा जाल में
  • महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गोवा से जुड़े है सप्लायरों के तार

सिवनी (राष्ट्रबाण)। कहते हैं युवा के कंधो पर देश का भविष्य सुनिश्चित होता हैं।  लेकिन जिस देश का युवा नशा की लत में पद जाये तो वह देश और परिवार दोनों तबाह हो जाते हैं। सिवनी में भी युवा वर्ग नशे का आदि हो रहा हैं।  युवाओं में नशे की लत लगा कर नशे के कारोबारी अपनी तिजोरी भर रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारों की माने तो सिवनी (Seoni) जिले में सफ़ेद पाउडर का कारोबार चरम पर हैं। इसके सप्लाई के लिए नाबालिंग बच्चों को नशे की लत में फसा कर उनसे सप्लाई कराई जाती हैं। यह नशा बड़े और धनाढ्य परिवार के बच्चों की पहली पसंद हैं। इसके शौकीन इसे महंगे दामों में खरीदने को तैयार रहते हैं।

- Advertisement -

जानकारों की माने तो एक ग्राम पाउडर की कीमत दो से तीन हजार रूपये रहती हैं।  यह पाउडर सप्लायर द्वारा दस ग्राम के पैकेट में दिया जाता हैं, जिसे सिवनी में सप्लाई करने वाले एक-एक ग्राम की पुड़िया बना कर सप्लाई करते हैं। इस एक ग्राम की पुड़िया को पॉली नाम से मांगा जाता हैं। विश्वस्त सूत्रों की माने तो इस पाउडर का कारोबारी इन दिनों लूघरवाड़ा, भैरोगंज, पिंजाड़ी मोहल्ला में सक्रीय हैं।

- Advertisement -

बड़े घराने से ताल्लुक रखते हैं सप्लायर : सूत्रों की माने तो सिवनी नगर में सफ़ेद पाउडर के काले कारोबार में बड़े घराने के लोग भी लिप्त हैं। इन लोगो के राजनैतिक पृष्टभूमि होने की वजह से यह शासन प्रशासन की नजरो से बचे हुए हैं। इनके पास सिमित ग्राहक होते हैं। जिन्हे यह बहुत ही आसानी से माल सप्लाई कराने में सफल हो जाते हैं।

- Advertisement -

दूसरे राज्यों से जुड़े हैं तार : सफ़ेद पाउडर की स्मगलिंग करने वालो के तार दूसरे राज्य से जुड़े हुए हैं।  यह सिवनी से सटे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के नागपुर,  रायपुर से बड़ी मात्रा में माल बुलाते हैं। गोवा राज्य में भी सफ़ेद पाउडर के स्मगलरो के तार जुड़े हुए हैं। जानकार बताते हैं की सबसे सस्ता और अच्छा माल रायपुर से सप्लाई होता हैं जो इस नशा को करने वालो की पहली पसंद हैं।

- Advertisement -

बालाघाट के वारासिवनी में हैं सप्लायर : सिवनी जिले में युवाओ में नशा का जहर घोलने वाला बब्लू नामक शख्स अब अपना कारोबार बालाघाट की वारासिवनी तहसील में बैठ कर अंजाम दे रहा हैं।  सूत्र बताते हैं की बब्लू अपने पंटरों से पाउडर की सप्लाई कराता हैं। सिवनी में उसके खास गुर्गे हैं जो इस काम को अंजाम देते हैं। यह गुर्गे आका के इशारो पर अलग अलग इलाको पर सप्लाई करते हैं।

- Advertisement -

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!