दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट

Rashtrabaan
Highlights
  • आरोपियों ने सड़क के किनारे फेंके शव, पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार

बदायूं, राष्ट्रबाण। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो महिलाओं की हत्या के मामले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं के साथ दुष्कमज़् करने के बाद महिलाओं की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिए गए। पुलिस ने सोमवार इस मामले का किया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोल्ड स्टोर में काम करने वाली वाले तीन कमज़्चारियों ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी। अगले दिन दोनों के शवों को पन्नी में बांधकर कार से ले जाकर उसहैत इलाके में तालाब में फेंके दिए थे। बता दें कि दोनों महिलाएं भी कोल्ड स्टोर में काम करती थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

तीन लोगों ने मिलकर किया था दुष्कर्म
दो महिलाओं की हत्या के मामले में सोमवार पुलिस खुलासा कर दिया। पुलिस से ने बताया कि कोल्ड स्टोर में ही दोनों महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। उनमें एक महिला के लेवर ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा से अवैध संबंध थे। वह एक महिला को कोल्ड स्टोर को ठंडा करने वाली मशीन के कमरे में बुलाकर ले गया था। उसी वक्त वहां दूसरी महिला भी पहुंच गई थी। जहां ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा, ऑपरेटर अजय शमाज़् और मुकेश पाल ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। वहीं दुष्कर्म के बाद दोनों महिलाओं का गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों के शव कोल्ड स्टोर के टैंक में डाल दिए थे। अगले दिन सुबह चार जुलाई को कोल्ड स्टोर मालिक का बेटा मयूर गुप्ता, ऑपरेटर पप्पू, चौकीदार रामरतन और प्रदीप महिलाओं के शव कार की डिक्की में रखकर ले गए और उसहैत इलाके में सड़क किनारे फेंक आए। पुलिस इस मामले में ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

सड़क किनारे पन्नी में बंधे मिले शव
सिविल लाइंस और कोतवाली क्षेत्र की दो महिलाओं की हत्या करके उनके शव पन्नी में बांधकर उसहैत इलाके में फेंक दिए गए थे। गत 4 जुलाई को उनके शव सड़क किनारे पड़े मिले थे। इसके अगले दिन उनकी पहचान हुई थी। तब से छानबीन में जुटी पुलिस ने कई सुबूत जुटाए। इस मामले में 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। जिसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया गया।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!