प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की सांगठनिक शक्ति को प्रबल बनाने का अहम माध्यम है – सतीश लाटिया

Rashtrabaan

    भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी तेरह मंडलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु व्यापक कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है, जिससे पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को सशक्त किया जा सके। सोमवार को चित्रकोट में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत लोखंडीगुड़ा मंडल एवं दरभा मंडल के कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर जिला प्रभारी श्री सतीश लाटिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं की क्षमता निखारने में प्रशिक्षण का बड़ा महत्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि भाजपा की सांगठनिक शक्ति को धार देने का एक प्रभावी माध्यम है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना एवं जनसेवा के संस्कारों से सम्पन्न किया जाता है, जो पार्टी को जन-हितेषी एवं समर्पित बनाता है। श्री लाटिया ने पार्टी के इतिहास और विकास पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

    भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण हमारे लिए आधारभूत कार्यक्रम है। इसका प्रभाव कार्यकर्ताओं के चरित्र और कार्यकुशलता दोनों पर पड़ता है। वेदप्रकाश जी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों के सन्दर्भ में बताया कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही हैं जो सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, और इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना एवं पार्टी की विचारधारा व सिद्धांतों को मजबूत करना है, ताकि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं के सजग प्रहरी बन सकें। पूर्व विधायक श्री लच्छूराम कश्यप ने कार्य विस्तार की रणनीतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जबकि बैदूराम कश्यप ने बूथ प्रबंधन और योगेन्द्र पांडेय ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विस्तृत रूप से उद्बोधन दिया।

    कार्यशाला का संचालन लोखंडीगुड़ा मंडल के महामंत्री श्री चंद्रशेखर ठाकुर ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला महामंत्री रजनीश पानीग्राही, महामंत्री परीस बेसरा, लक्ष्मीनिवास मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, कृष्ण कुमार शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

    कार्यशाला में भाजपा के अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण वर्ग निश्चित ही पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा एवं संगठनात्मक क्षमताओं के विकास का स्रोत बनेगा, जिससे भाजपा की सांगठनिक शक्ति और धारवान हो सकेगी।

    Source

    TAGGED:
    error: Content is protected !!