बंगाल में चोरी के शक में 2 महिलाओं को अर्धनग्न कर चप्पलों से पीटा

Rashtrabaan
Highlights
  • बंगाल के मालदा का मामला, पीडि़त आदिवासियों को रास्ते में रोककर कपड़े फाड़े

कोलकाता, राष्ट्रबाण। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद अब बंगाल के मालदा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 2 आदिवासी महिलाओं को चोरी के शक में भीड़ ने महिलाओं को अर्धनग्न कर चप्पलों से बुरी तरह पीटा। घटना बुधवार की बताई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बीजेपी के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ये घटना भी 19 जुलाई बुधवार की है। इसका वीडियो 22 जुलाई शनिवार को सामने आया। बताया जा रहा है कि महिलाओं का एक समूह दो महिलाओं को घेरे हुए। उनके बाल खींचकर चप्पलों से पिटाई की जा रही है। इसके बाद उनके बुरी तरह से कपड़े फाड़ दिए गए। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

- Advertisement -

दोनों आदिवासी महिलाएं की पुलिस के सामने हुई पिटाई
बताय जा रहा है कि यह घटना मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में हुई। दोनों पीडि़त महिलाएं आदिवासी हैं। आरोप लगाया है कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी और कपड़े उतारे जा रहे थे तो पुलिस वहां मूकदर्शक बनी खड़ी हुई थी और यह शर्मनाक घटना पुलिस के सामने ही हुई।

- Advertisement -
error: Content is protected !!