यूपीएसएसएससी भर्ती अलर्ट 2026: वन रक्षक समेत 708 पदों पर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू

Rashtrabaan

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती वन रक्षक (सामान्य चयन), वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन), वन रक्षक (विशेष चयन) और वन्य जीव रक्षक (विशेष चयन) के विभिन्न पदों के लिए होने जा रही है।

    यूपीएसएसएससी की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, वन रक्षक (सामान्य चयन) के 318 पद, वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) के 10 पद, वन रक्षक (विशेष चयन) के 329 पद और वन्य जीव रक्षक (विशेष चयन) के 51 पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन की शुरुआत 30 जून से होगी और अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।

    आवेदन करते समय गलती सुधारने का अवसर भी अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिसके लिए सुधार विंडो 27 जून तक खुली रहेगी। इससे उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय हुई त्रुटियां ठीक करने का मौका मिलेगा। आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता भी आयोग ने स्पष्ट की है। उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना आवश्यक है। साथ ही अन्य निर्धारित मानदंडों का पालन करना भी जरूरी है।

    आयु सीमा के अनुसार, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 19,900 से 63,200 रुपए के बीच मिलेगा।

    आवेदन शुल्क निर्धारित है 25 रुपए, जिसे आवेदक ऑनलाइन भुगतान करेंगे। रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान किए बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सक्रिय लिंक के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद मांगी गई सभी जानकारियां भरें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें। भुगतान के बाद फॉर्म सबमिट कर लें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

    भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अधिसूचना के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन अवश्य देखें। यह भर्ती उनके लिए सुनहरा अवसर है जो वन क्षेत्र से जुड़ी सेवा में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।

    Source

    error: Content is protected !!