CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Chhattisgarh Rashtrabaan

    रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया। नवा रायपुर में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ की 26वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, शिक्षा, जनजातीय उत्थान और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मान प्रदान किया गया।

    राज्य अलंकरण समारोह में प्रदेश की प्रतिभाओं और संस्थाओं के योगदान को पहचान देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं, किसे कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया गया।

    राज्य अलंकरण पुरस्कार पाने वाले सम्मानित व्यक्तित्व

    1. शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान: आदिवासी सामाजिक चेतना और उत्थान के लिए धमतरी के डुमन लाल ध्रुव को सम्मानित किया गया।
    2. यति यतनलाल सम्मान: अहिंसा और गोरक्षा के क्षेत्र में कार्य के लिए दुर्ग के विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी को प्रदान किया गया।
    3. गुण्डाधूर सम्मान: खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोरबा की संजू देवी को सम्मान मिला।
    4. मिनीमाता सम्मान: महिला उत्थान और जनजागृति के लिए गरियाबंद के लोक आस्था सेवा संस्थान (लता नेताम) को सम्मानित किया गया।
    5. गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान: कबीरधाम के सुखचंद भास्कर को प्रदान किया गया।
    6. ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार: सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बस्तर की प्राथमिक कुडुक मछुवा सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट (धनसिंह बघेल) को मिला।
    7. हबीब तनवीर सम्मान: रंगकर्म और नाट्य क्षेत्र में योगदान के लिए रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर को प्रदान किया गया।
    8. महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान: खेल और विशेष रूप से तीरंदाजी में उपलब्धि के लिए बालोद के टोमन कुमार को सम्मानित किया गया।
    9. पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान: सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए बिलासपुर के तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, नेहरू नगर को दिया गया।
    10. पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान: हिंदी साहित्य में योगदान के लिए रायगढ़ के डॉ. बिहारीलाल साहू को प्रदान किया गया।
    11. चक्रधर सम्मान: शास्त्रीय संगीत और नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति को मिला।
    12. दाऊ मंदराजी सम्मान: लोक नाट्य और लोक शिल्प के लिए रायपुर की रेखा जलक्षत्री को सम्मानित किया गया।
    13. डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार: कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कबीरधाम के पुन्नीदास भट्ट को दिया गया।
    14. महाराजा अग्रसेन सम्मान: सामाजिक समरसता के क्षेत्र में योगदान के लिए रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को सम्मान मिला।

    पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में सम्मान

    1. चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (हिंदी प्रिंट मीडिया): रायपुर के प्रमोद कुमार साहू को प्रदान किया गया।
    2. चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (हिंदी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): रायपुर के बरुण सखाजी और रसिका पांडेय को संयुक्त रूप से दिया गया।
    3. मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार: अंग्रेजी प्रिंट मीडिया में योगदान के लिए रायपुर के शिशिर रॉय चौधरी को सम्मानित किया गया।
    4. राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा पुरस्कार: संस्कृत भाषा के क्षेत्र में योगदान के लिए रायपुर के डॉ. बहुरन सिंह पटेल को प्रदान किया गया।
    5. लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार: आंचलिक साहित्य और लोक कविता के लिए दुर्ग के दुर्गा प्रसाद पारकार को सम्मान मिला।
    6. पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान: रचनात्मक लेखन और हिंदी भाषा में योगदान के लिए गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनंत विजय को प्रदान किया गया।

    चिकित्सा, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में सम्मान

    1. धन्वन्तरि सम्मान: आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा, शोध और अनुसंधान के लिए धमतरी के डॉ. दिनेश कुमार नाग को दिया गया।
    2. श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार: मछली पालन के क्षेत्र में योगदान के लिए बालोद के प्रदीप कुमार सोनी को मिला।
    3. डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा पुरस्कार: आदिवासी सेवा और आर्थिक उत्थान के लिए नवा रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल (सी. श्रीनिवास यंगम) को प्रदान किया गया।
    4. स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार: श्रम क्षेत्र में योगदान के लिए बलौदाबाजार के अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह, सीमेंट वर्क्स, सरकीपार को दिया गया।
    5. पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान: अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रायपुर के उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव को सम्मानित किया गया।
    6. छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान: सामाजिक कल्याण और अन्य क्षेत्रों में योगदान के लिए दंतेवाड़ा की दीपाली सरावगी को प्रदान किया गया।
    7. महाराजा अग्रसेन सम्मान के अतिरिक्त सिनेमा क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान: हिंदी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय और निर्माण के लिए रायपुर के सैयद ताहिर अली (करन खान) को दिया गया।
    8. लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान: छत्तीसगढ़ी लोकगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए दुर्ग की साधना यादव को प्रदान किया गया।
    9. देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार: पंथी नृत्य में योगदान के लिए आरंग, रायपुर के सी.एल. रात्रे को सम्मान मिला।
    10. खुमान साव सम्मान: छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के लिए रायपुर के चंद्रभूषण वर्मा को प्रदान किया गया।
    11. किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण: हिंदी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए रायपुर के मोहन सुंदरानी को सम्मानित किया गया।
    12. बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान: विधि के क्षेत्र में योगदान के लिए दिल्ली के कौस्तुभ शुक्ला और रायपुर के हेमन्त कुमार मिश्र को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
    13. माता बहादुर कलारिन सम्मान: महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष और नारी उत्थान के लिए कांकेर की बुलबुल बैदया को दिया गया।
    14. डॉ. तीज़न बाई सम्मान: पंडवानी कला में योगदान के लिए पाहंदा, दुर्ग के चेतन लाल देवांगन को प्रदान किया गया।
    15. चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार: ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में योगदान के लिए कबीरधाम के सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय ‘सन्नी’ को सम्मानित किया गया।
    16. संत रविदास सम्मान: सामाजिक समरसता, साहित्य और काव्य के क्षेत्र में योगदान के लिए बालोद के जगदीश प्रसाद देशमुख को प्रदान किया गया।

    प्रदेश की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन पर आयोजित राज्य अलंकरण समारोह प्रदेश की प्रतिभाओं और विभिन्न संस्थाओं के योगदान को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर बना। इन पुरस्कारों के माध्यम से राज्य की लोककला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, सामाजिक समरसता, जनजातीय परंपराओं और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पहचान मिली।

    समारोह का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ नई पीढ़ी को समाज और राज्य के विकास में रचनात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करना भी रहा।

    error: Content is protected !!