CG Holiday: छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, देवउठनी एकादशी पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर; आदेश जारी

Chhattisgarh Rashtrabaan

    रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालयों के स्थानीय अवकाश में संशोधन किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक, अब सरकारी कार्यालयों में 9 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।

    दरअसल, राज्य सरकार ने पहले 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके चलते 9 नवंबर को घोषित स्थानीय अवकाश में बदलाव किया गया है।

    देवउठनी एकादशी पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    सरकार ने संशोधित आदेश में देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर, शुक्रवार को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया है। यानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालय इस दिन बंद रहेंगे।

    सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अवकाश की नई तारीख शासकीय कार्यालयों पर लागू होगी। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को नवंबर महीने में छुट्टी की संशोधित तारीख का ध्यान रखना होगा।

    error: Content is protected !!