Lok Sabha Election Result 2024: अबकी बार किसकी सरकार, एग्जिट पोल के विपरीत आ रहे रुझान

Rashtrabaan

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024) के लिए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में BJP के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर गया है और बड़ी बढ़त बनाये रखी है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक भी बड़े उलटफेर की उम्मीद कर रहा है। अब तक इंडिया गठबंधन को 220 से ज्यादा सीटों पर आगे है। विपक्ष ने दावा किया है कि वो 295 सीटें जीतेगा।

- Advertisement -

NDA और INDIA गठबंधन में कांटे की टक्कर है ऐसे में सवाल यह उठता है कि देश में किसकी सरकार बनेगी और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? यह आज शाम तक साफ हो जाएगा। लोकसभा चुनाव में देश की 543 सीटों पर रुझान आने लगे हैं। एग्जिट पोल के अनुमान की तुलना में इंडिया ब्लॉक कड़ी लड़ाई में देखा जा रहा है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। एनडीए को 280 से ज्यादा सीटें मिल गई हैं। इंडिया ब्लॉक भी 220 का आंकड़ा पार कर गया है। एनडीए की सरकार बनती है तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम बनने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है। बता दें इस बार 96.88 करोड़ मतदाताओं में से 64.2 करोड़ मतदाताओं ने वोट देकर रिकॉर्ड बनाया है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!