सिवनी, राष्ट्रबाण। नगर के आर्चीपुरम कॉलोनी निवासी श्री विष्णु प्रसाद दुबे का मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को प्रातः 5 बजे देवलोक गमन हो गया। वे अनंत दुबे एवं अखिलेश दुबे के पिता तथा प्रमोद दुबे व नेत्रपाल दुबे के बड़े भाई थे। दिवंगत श्री दुबे की अंतिम यात्रा सुबह 11:30 बजे उनके निज निवास आर्चीपुरम से निकाली गई, जो कटंगी नाका स्थित मोक्षधाम पहुंची। वहां परिजनों, रिश्तेदारों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार विधि-विधान से संपन्न किया गया। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों व शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Read Also : सिवनी : सियासत में भूचाल, सर्दी में बढ़ी सियासी गर्मी


