भाजपा नेता हत्याकांड के आरोपी कुलदीप को गोली मार उतारा मौत के घाट

Rashtrabaan
Highlights
  • पुलिस की आंखों में मिर्च डालकर दिया वारदात को अंजाम
  • बस में ले जा रहे थे कोर्ट

भरतपुर, राष्ट्रबाण। राजस्थान के भरतपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फिल्मी स्टाईल में भाजपा नेता हत्याकांड के आरोपियों पर अज्ञात तत्वों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों को पुलिस बस में कोर्ट ले जा रही थी इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी अनुसार
भाजपा नेता कृपाल जघीना हत्याकांड के आरोपी की बुधवार को गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अमोली टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है। आरोपी कुलदीप जघीना और उसके साथी विजयपाल को पुलिस बस से पेशी के लिए भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी। इसी दौरान बस जब अमोली टोल प्लाजा पर रुकी तो वहां मौजूद दो बदमाश बस में चढ़े। उन्होंने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डाल दी। इसके बाद करीब 15 राउंड फायर कर कुलदीप की हत्या कर दी गई। वहीं विजयपाल घायल बताया जा रहा है। दोनों आरोपी सेंट्रल जेल में बंद थे।

- Advertisement -

दो पैसेंजर को भी लगी गोली
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चालानी गार्ड इन्हें लेकर आ रहे थे। टोल के फुटेज पुलिस ने बरामद कर आरोपियों की पहचान कर ली है। बदमाशों की गाड़ी बरामद कर ली है। विजयपाल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

- Advertisement -

जमीनी विवाद के चलते हुई थी कृपाल जघीना की हत्या
बता दें कि भरतपुर में 10 महीने पहले 4 सितंबर 2022 को भाजपा नेता कृपाल जघीना की हत्या की गई थी। बदमाश 3 बाइक और 2 कारों में सवार होकर आए थे। इस केस में कुलदीप जघीना और उसका साथी विजयपाल आरोपी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक, हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई थी। 48 साल के कृपाल जघीना जमीन के कारोबारी थे। उनके खिलाफ 15 मामले दर्ज थे। वे रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। हिंदूवादी संगठनों से उनका जुड़ाव था। वे भाजपा सांसद के भी करीबी बताए जा रहे है।

- Advertisement -

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!