मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ का शुभारंभ, साइबर जागरूकता रथ को दिखाएंगे हरी झंडी

Rashtrabaan

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ करेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी के प्रति जागरूक बनाना तथा सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना है।

    कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के लिए ‘इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन’ के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार विशेष साइबर जागरूकता बुकलेट तथा ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जागरूकता वीडियो का विमोचन भी किया जाएगा।

    सीएम मोहन यादव करेंगे “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के रविन्द्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर पूरे प्रदेश में रवाना करेंगे। यह रथ प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर नागरिकों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल सावधानी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाएं, जनजागरूकता कार्यक्रम और संवाद गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

    एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर

    इस कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा भी उपस्थित रहेंगे। समारोह के दौरान साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन के साथ एक समझौता ज्ञापन एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए तैयार विशेष साइबर जागरूकता बुकलेट और ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जागरूकता वीडियो का विमोचन भी किया जाएगा। नागरिकों को सरल और प्रभावी तरीके से जागरूक करने के लिए साइबर सुरक्षा विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगा। इसके माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव, डिजिटल सतर्कता और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

    मध्यप्रदेश पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि, साइबर ठगी या डिजिटल अपराध की जानकारी तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें अथवा साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि सुरक्षित और जागरूक डिजिटल समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

    Source

    error: Content is protected !!