चलती ट्रेन में भड़की आग, कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच चपेट में

Rashtrabaan News Desk
Highlights
  • सराय बंजारा के पास हुई घटना, चार डिब्बे आग की चपेट में आए; रेलवे अधिकारी जुटे जांच में
  • आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, नुकसान का आकलन जारी; किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं

    नई दिल्ली , राष्ट्रबाण। कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार कोच में आग लगने की घटना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह घटना पंजाब के सराय बंजारा के पास हुई। ट्रेन के डिब्बों से आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी स्थिति का जायजा लेने में जुट गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आए हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किन परिस्थितियों में लगी। रेलवे अधिकारियों की ओर से घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

    आग लगने के कारणों का पता नहीं

    घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा और संभावित नुकसान को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों और घटना से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। रेलवे की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    error: Content is protected !!