स्पेनिश टूरिस्ट से गैंगरेप के बाद गरमाई राजनीति, 7-8 युवकों ने दिया घटना को अंजाम, पीड़िता बाइक चलाकर पहुँची अस्पताल

Rashtrabaan
Highlights
  • पति के साथ टेंट लगाकर सो रही थी महिला

दुमका, राष्ट्रबाण। शुक्रवार को झारखंड में एक स्पेन की महिला से हुए गैंगरेप के बाद राजनीति गलियारों में हलचल मच गई है। घटना दुमका की बताई जा रही हैं। यहां पर टेंट लगाकर अपने पति के साथ सो रही स्पेनिश महिला के साथ 7-8 लोगों द्वारा सामुहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है। स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। महिला की उम्र 30 साल है। मिली जानकारी के अनुसार महिला दुमका में घूम रही थी। रात होने पर पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर आराम कर थी तभी उसके साथ वारदात हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने कपल के साथ मारपीट भी की। गैंगरेप में कुंजी गांव के 7-8 युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद महिला खुद बाइक चलाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। घटना की जानकारी लगते ही राजनेताओ द्वारा इसी राजनीति का रूप दे दिया गया है। बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में भी इस मामले को उठाया गया है। भाजपा विधायक अमित मंडल ने इसे प्रदेश के साथ-साथ देश की बदनामी बताया।

बाइक टूर पर घूम रहे स्पेनिश कपल…

स्पेन से आए पति-पत्नी पहले पाकिस्तान गए थे, वहां से बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली है। दोनों दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रहे थे, लेकिन रात होने पर हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट की।

खेत मे मिले महिला के कपडे, हुई गैंगरेप की पुष्टि…

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 10.30 के करीब पुलिस की गश्ती टीम को महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत मे महिला के कपड़े मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई है। मामले की जांच के लिए जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। दुमका पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि महिला ने जंगल में कैंप लगाने की कोई जानकारी नहीं दी थी।

error: Content is protected !!