Seoni News : सड़क और मैदान बन गए अहाता!

Rashtrabaan
Highlights
  • मुख्यमंत्री जी क्या महिलाओ को घूमने का अधिकार भी नहीं ?
  • वायपास चौराह में खुली शराब दुकान का विवाद गहराने लगा
  • महिला सुरक्षा का दम भरने वाली भाजपा के नेता मौन

सिवनी,राष्ट्रबाण। सिवनी नगर के छिंदवाड़ा वायपास में खुली शराब दुकान खुलते ही विवादों में पड़ गई। दुकान खुले महज तीन दिन ही हुए है कि सभ्य समाज के लोगो के लिए यह सिरदर्द का रूप धारण करने लगी है। घूमने जाने वाली महिलाओं में कमी देखने को मिली तो शराबियों के विवाद भी सामने आने लगे हैं। खेल के मैदान और सड़कों ने अहाता का रूप धारण कर लिया हैं।
बता दें कि छिंदवाड़ा रोड़ स्थित वायपास में शराब दुकान खुलते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार कल शराब दुकान के पास बड़ी संख्या में शरीबो के झुंड शराब के जाम छलका रहे थे । इनमे कुछ लोगो के द्वारा विवाद कर मारपीट की गई। जानकार बताते है कि मारपीट में एक युवक के हाथ और सिर पर चोट आई और हाथों से खून बह रहा था युवक वहा से अपनी जान बचा कर भाग निकला।

- Advertisement -

मैदान बन गए अहाता
एक तरफ सरकार ने अहाता बंद कर दिये तो दूसरी तरफ शराबियों ने खुले मैदान को ही अहाता बना लिया हैं। शराब दुकान के खुलते ही आसपास में मैदानों में शराबियों द्वारा बिना किसी भय के मैदान में बैठकर खुलेआम शराब पी जा रही है। मैदान में बैठकर शराब का सेवन करने वाले शराबी सड़को पर उत्पाद मचा रहे है, क्षेत्र की शांति में खलल डाला जा रहा है। शराबियों द्वारा झगड़े ओर उपद्रव करने से क्षेत्र में अपराध और विवादों की संभवना बढ़ रही है।

महिलाओं में भय का माहौल
भाजपा शासन में महिलाओं की सुरक्षा का दम भरने वाली भाजपा अब महिलाओं की सुरक्षा में सेंघ लगाने वाली शराब दुकान के मामले में चुप्पी साधे हुए है। अब उन्हें और उनके नेताओ को सांप सूंघ गया है। वायपास में सुबह-शाम घूमने आने वाली महिलाओं में शराब दुकान खुलने से शराबियों के उपद्रव के चलते भय का माहौल बन गया है। महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

- Advertisement -

लगने लगा सड़को पर जाम
शाम होते ही सड़को में वाहन खड़ा कर शराब दुकान में लेने वालों का तांता लग जाता हैं। शराब दुकान के सामने सड़को पर दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े कर दिए जाते है। सड़को पर खड़े वाहन दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं।

- Advertisement -
error: Content is protected !!