रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में शराब की बिक्री से आबकारी विभाग को 54 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस बार शराब बिक्री में 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रकम के लिहाज से यह वृद्धि करीब 3 करोड़ 95 लाख रुपये की है।
आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 5 से 9 नवंबर के बीच प्रदेश में कुल 54 करोड़ 60 लाख 76 हजार 510 रुपये की शराब बिकी। वहीं, पिछले साल इसी अवधि के पांच दिनों में 50 करोड़ 65 लाख 46 हजार 390 रुपये की बिक्री हुई थी।
पहले दिन बिक्री में गिरावट, फिर लगातार बढ़ोतरी
आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर को शराब की कुल बिक्री 8.98 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में 2.3 प्रतिशत कम थी। हालांकि, इसके बाद बिक्री में लगातार तेजी देखने को मिली। 6 नवंबर को बिक्री में 8.8 प्रतिशत, 7 नवंबर को 9.1 प्रतिशत, 8 नवंबर को 9.8 प्रतिशत और 9 नवंबर को 12.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
देशी शराब से 19.55 करोड़ की बिक्री
शराब की अलग-अलग श्रेणियों की बात करें तो इन पांच दिनों में देशी शराब की बिक्री करीब 19.55 करोड़ रुपये रही। वहीं, विदेशी स्पिरिट की बिक्री से लगभग 29.66 करोड़ रुपये और माल्ट श्रेणी से करीब 5.38 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

9 नवंबर को सबसे ज्यादा बढ़ी बिक्री
आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती दिन बिक्री में गिरावट के बाद अगले चार दिनों तक लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। 9 नवंबर को बिक्री में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले सबसे अधिक 12.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस तरह नवंबर के पहले पांच दिनों में शराब की बिक्री ने पिछले साल का आंकड़ा पार कर लिया।



