नवा रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह में पहुंचे अमित शाह, CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

Chhattisgarh Rashtrabaan

    रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के भव्य समापन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार शाम नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचे। कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

    छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का मंगलवार को समापन हो रहा है। राज्योत्सव मैदान में आयोजित समारोह में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिल रही है। बारिश के बावजूद कार्यक्रम का आयोजन जारी है और बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हो रहे हैं।

    समापन समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम भी निर्धारित है। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि अंतरित की जानी है। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

    अमित शाह का यह दौरा राज्योत्सव के समापन समारोह के लिहाज से खास माना जा रहा है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, सरकारी योजनाओं और प्रदेश की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

    error: Content is protected !!