लखनऊ ,राष्ट्रबाण। शनिवार को सपा को बढ़ा झटका मिला है। सपा पार्टी के दारा सिंह चौहान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब उत्तरप्रदेश में राजनीतिक पारा हाई हो गया है। जिसे समाजवादी पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बड़ा झटका माना जा सकता है। दरअसल विधायक दारा सिंह चौहान यूपी चुनाव 2022 से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें सपा ने घोसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। दारा सिंह चौहान पार्टी उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे। लेकिन, यूपी निकाय चुनाव के बाद से उनका मन डोल रहा था। एक बार फिर दारा सिंह चौहान को भाजपा रास आने लगा। दावा किया जा रहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारे जाने का ऑफर दिया गया है। मऊ या घोसी लोकसभा सीट से दारा सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। इस प्रकार की कयासबाजियों के बीच सपा से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। तेजी से बदलता राजनीतिक घटनाक्रम अखिलेश यादव के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
सपा को बड़ा झटका: दारा सिंह ने दिया इस्तीफा,भाजपा में होंगे शामिल

See also नशे में धुत्त बाइक पर स्टंट कर रही युवती का हुआ एक्सीडेंट, हादसे में युवती का सिर धड़ से अलग
