Jabalpur News: आर्मी से रिटायर्ड जवान ने खुदकी कनपटी पर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • 1 साल से हाइवा की किश्त ना मिलने से था परेशान

जबलपुर, राष्ट्रबाण। 2019 मे आर्मी से रिटायर हुए एक जवान ने शनिवार देर शाम अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुदकी कनपटी पर गोली मार ली, परिजनों को जानकारी लगते ही उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई। दरअसल जवान की मौत का कारण हाइवा की किश्त बताई जा रही है। हालाकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना जबलपुर के बिलहरी की बताई जा रही हैं। जहां रहने वाले भूतपूर्व सैनिक विजय कुमार तिवारी मनेरी की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम कर रहे थे। गौरतलब हैं गंभीर हालत में विजय कुमार नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं शनिवार देर शाम हालत बिगड़ने के कारण उनकी मौत हो गई। विजय कुमार बिलहरी के कृष्णा होम्स में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। जिस समय उन्होंने यह कदम उठाया, उस दौरान पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में थे।

- Advertisement -

1 साल से हाइवा की नही दी थी किश्त..

- Advertisement -

दरअसल सेना से रिटायर्ड होने के बाद विजय ने एक हाइवा खरीदा था और उसे रीवा में रहने वाले एक ठेकेदार के यहां किराए पर लगा रखा था। कुछ माह के बाद ठेकेदार ने विजय कुमार को हाइवा का किराया देना बंद कर दिया। इसको लेकर उन्होंने कई बार उससे रुपए भी मांगे पर ठेकेदार हर बार यह कहता कि आपके रुपए मिल जाएंगे। करीब एक साल से विजय कुमार को हाइवा किराया नही मिल रहा था। इस बीच उन्हें बैंक में किश्त देनी पड़ रहीं थी। विजय को डर सता रहा था कि जिंदगी भर की कमाई से हाइवा लोन में लिया था, अगर किश्त नहीं दी तो कहीं बैंक हाइवा सीज न कर दें।

error: Content is protected !!